रामपुर में छत पर बर्तन कारोबारी दंपति के गोली लगे शव मिले, सनसनी
रामपुर, मई 21 -- गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे शाहबाद के मुख्य बाजार में गोली लगने से कारोबारी दंपति की मौत हो गई। उनके शव घर की छत पर रक्तरंजित हालत में पड़े थे। मौके से लाइसेंसी रायफल भी बरामद हुई है। एक की फायर से दो मौतें होने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। मौका मुआयना को पहुंचे एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लेकिन यह तय है कि बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं हुआ है।
घटनास्थल का विवरण नगर के मुख्य बाजार स्थित बजरंग चौक के पास सुनील रस्तोगी (55) की घर के नीचे ही बर्तन की दुकान है। गुरुवार सुबह उनके घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपड़ोस के लोग जब तक कुछ समझ पाते, सुनील के बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। इस पर लोग मकान में दाखिल हुए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.