रामपुर, अप्रैल 15 -- रामपुर। अमरोहा में युवक को चौकी में बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और रिश्वत मांगने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब रामपुर के बिलासपुर में पुलिस हिरासत में उत्पीड़न का एक और बड़ा मामला सामने आया है। रुद्र-बिलास चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने और पीड़ित के एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद जिले के कप्तान ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी संजय सिंह रविवार रात ग्रीनपार्क कॉलोनी के पास एक होटल में आए थे। यह भी पढ़ें- मैं कहां खड़ा हूं? नशे में टल्ली दारोगा ने काटा हंगामा, वीडियो वायरल आरोप है कि रुद्र-बिलास चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल संदीप चीमा और कां...