भागलपुर, मार्च 8 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न पंचायत के कई उम्मीदवार ने अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन दायर किया। विशनरामपुर में नरेश साह अध्यक्ष पद के निर्विरोध रहे। वहीं रामपुर खुर्द पंचायत में चुनाव कैंसल हो गया। इसका मुख्य कारण नियमानुसार चुनाव होने के लिए अध्यक्ष के साथ साथ सात सदस्यों का नामांकन होना भी जरूरी है। रामपुर से अध्यक्ष पद के लिए ललित सिंह और रविंद्र सिंह ने नामांकन किया था लेकिन सदस्य पद के लिए अहर्ता के मुताबिक नामांकन नहीं किया गया।  वहीं गौराचौकी से अध्यक्ष पद के लिए रुद्रनारायण सिंह, नरेश सिंह, भतौड़िया से प्रमोद यादव ने नामांकन दाखिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...