रामपुर में चावल के अवैध गोदाम पर शिकंजा, 15 हजार का जुर्माना
रामपुर, मई 26 -- कोतवाली टांडा के मनिहारान मोहल्ले में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे चावल के गोदाम पर मंडी विभाग की कार्रवाई के बाद अब गोदाम खोल दिया गया है। विभाग ने व्यापारी से 15 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है। साथ ही व्यापारी को कारोबार के लिए मंडी लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए हैं। करीब 15 दिन पूर्व नगर के एक व्यक्ति ने एसडीएम टांडा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला मनिहारान निवासी मोहम्मद सादान बिना रजिस्ट्रेशन के लंबे समय से चावल का कारोबार कर रहे हैं और उनके पास जीएसटी नंबर भी नहीं है। शिकायत के बाद मंडी सचिव मनोज सूरी ने प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर गोदाम को सील कर दिया था। मंडी सचिव मनोज सूरी ने बताया कि गोदाम खोलने पर 31 कुंतल 21 किलो चावल मिला, जिसकी कीमत करीब 93,600 रुपये आंकी गई। कार्रवाई करते हुए 15,444 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.