रामपुर में चलती कार में महिला से छेड़खानी में चार के खिलाफ केस दर्ज
रामपुर, अप्रैल 28 -- केमरी थाना क्षेत्र में अपने गांव जाने के लिए कार में लिफ्ट लेकर निकली महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने पति के साथ मुरादाबाद क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करती है। शनिवार शाम वह मुरादाबाद से अपने गांव जाने के लिए निकली थी। देर रात वह केमरी पहुंची और गांव जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी। आरोप है कि तभी वह एक कार में बैठ गई। थोड़ी दूर जाकर कार चालक ने तीन व्यक्तियों को कार में बैठा लिया। महिला का आरोप था कि इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। गांव का रास्ता आने पर उसने कार चालक से कार रोकने को कहा लेकिन उसने कार नहीं रोकी। घबराकर वह चलती कार से कूद गई जिससे उसे काफी चोटें आईं। थानाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.