रामपुर, दिसम्बर 23 -- घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार को कोहरे के चलते वाहन सवार लोगों को काफी परेशानी हुई। वाहनों को हेडलाइट जलाकर सड़क पर गुजरना पड़ा। बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। कोहरे की वजह से लोगों को कड़ाके की सर्दी का अनुभव हो रहा है और लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। ऐसे मौसम में छोटे बच्चों और बड़े-बुजुर्ग लोगों की सेहत को नुकसान पहुंच रहा है। चिकित्सक सर्दी से बचाव करने और मौसम में थोड़ी एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.