रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। मंगलवार से जिले में 114 केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो रही है। केंद्रों पर छनाई, तौल और भंडारण आदि के संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक शासन से न तो गेहूं की खरीद की नीति जारी हुई है और न ही लक्ष्य का आवंटन हुआ है। गेहूं की कटाई और मड़ाई में भी अभी समय है, इसीलिए अभी केंद्रों पर गेहूं पहुंचने की उम्मीद कम ही है। अप्रैल के पहले सप्ताह में गेहूं की आवक जोर पकड़ने लगेगी। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद में इस बार किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य देने के लिए केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 160 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अब गेहूं 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाएगा। केंद्रों पर खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित अन्य क्रय एजेंसियों को सक्रिय कर दिया ग...