रामपुर, जून 10 -- जिले में बुधवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से निकली तीखी धूप और वातावरण में मौजूद नमी के कारण दिनभर लोग बेचैन रहे। सुबह नौ बजे के बाद ही सूरज की तपिश तेज हो गई और दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। शहर के मुख्य मार्गो पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। गर्मी और उमस के दोहरे असर ने जनजीवन को प्रभावित किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...