रामपुर, जनवरी 4 -- पुलिस की सख्ती का असर बीते साल अपराधियों पर दिखा और हत्या, लूट-छिनैती जैसे गंभीर अपराध कम हुए हैं। पुलिस ने चालिस से अधिक बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। रात में पुलिसिंग का भी प्रभाव नजर आया और चोरी, नकबजनी की घटनाओं में भी कमी आई है। पुलिस विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के बीच अपराध के ग्राफ में कमी आई है। वर्ष 2024 की तुलना में हत्या की वारदात में 3.99 प्रतिशत कमी हुई है। वर्ष 2024 में हत्या की 21 घटनाएं हुई थीं, वहीं बीते साल यह संख्या घटकर 17 रह गई है। सबसे बड़ी कामयाबी अपहरण,चोरी और छिनैती रोकने में मिली है। नकबजनी की घटनाओं में सात प्रतिशत और वाहन चोरी में बीस प्रतिशत की कमी आई है। गोरक्षा के क्षेत्र में भी गोवध अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटनाओं को पचास प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.