अररिया, मई 4 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सरकार और प्रशासन के तमाम सख्त दावों के बीच फारबिसगंज के रामपुर क्षेत्र की हकीकत बिल्कुल उलट नजर आ रही है। यहां से गुजरने वाली पीवीसी नहर इन दिनों खनन माफियाओं के निशाने पर है और हालात ऐसे बन चुके हैं कि यह नहर अब अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रामपुर का नाम आते ही पुलिस-प्रशासन के कदम जैसे थम जाते हैं। कागजों पर सख्ती और कार्रवाई की लंबी फेहरिस्त जरूर है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि अवैध खनन खुलेआम जारी है। भारी मशीनों और मजदूरों की मदद से बीच नहर में बड़े-बड़े गड्ढे खोदे जा रहे हैं, जिससे नहर की संरचना और मजबूती पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जब नहर में पानी छोड़ा जाएगा, तब इसकी स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। यदि नहर कहीं भी टूटती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.