रामपुर, अप्रैल 11 -- पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठने और उनके साथ ठगी करने के आरोपित को पत्नी समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताता था। उसने एक महिला से उसके पति और भाई को मुकदमे से बचाने के नाम पर झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए थे। उसकी पत्नी भी ठगी में शामिल थी। फर्जी पुलिसकर्मी को शुक्रवार शाम मीडिया के सामने लाया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी शहर कोतवाली के मोहल्ला केले वाला तालाब कुंडा का फरहान है। फरहान और उसकी पत्नी रूबीना के खिलाफ मोहल्ला मछली बाजार चाह चट्टा की मुमताज जहां ने शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि उसके पति मुन्ना और भाई इफ्तेखार को पुलिस ने पिछले दिनों स्मैक बेचने के आरोप में पकड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.