रामपुर, मई 26 -- रामपुर। नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री और भंडारण के विरुद्ध जारी अभियान में मंगलवार को प्रशासन को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। औषधि विभाग की टीम ने सैफनी पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई में कोडीन सिरप की तस्करी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार एवं सैफनी पुलिस की संयुक्त टीम को अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली। जिस पर टीम सक्रिय हो गई। मुखबिर की सूचना पर बिलारी-सैफनी रोड पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फहीम निवासी बिलारी एवं जुबेर निवासी बिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल पांच पेटियों में रखे 500 कोडीन सिरप बरामद किए। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदग...