रामपुर, मार्च 7 -- गंज थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती इलाके में शुक्रवार को एक भ्रूण कूड़े के ढेर में मिला। उसे कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को चेक कर भ्रूण फेंकने वाले की तलाश में जुटी है। गंज थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती में खाली पड़ी जगह पर कूड़े का ढेर लगा है। इसके पास मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस बीच बच्चों की नजर कूड़े के ढेर पर पड़े भ्रूण पर पड़ी। सूचना पाकर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। यहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि यह भ्रूण काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। इसे कुत्तों ने नोच डाला है। गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि भ्रूण मिला है। उसको कुत्तों ने नोच रखा था। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.