रामपुर, अप्रैल 20 -- रविवार की रात चोरों ने किसान एलम सिंह निवासी मधुपुरा के घर धावा बोलकर एक लाख की नकदी और चार तोला सोना चोरी कर लिया। किसान ने दो दिन पहले ही गेहूं और मिर्च बेचकर पैसे घर में रखे थे। वारदात के बाद चोर छपर्रा के शिशु मंदिर के पीछे खाली डिब्बे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फसल की गाढ़ी कमाई लुटने से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.