रामपुर, जुलाई 10 -- रामपुर, प्रमुख संवाददाता। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 12 जुलाई को जनपद में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित होगा, जिसमें 29 लाख 54 हजार 300 पौधे रोपित किए जाएंगे। यह अभियान प्रदेशव्यापी 35 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य की पूर्ति के लिए एक ही दिन में संचालित किया जाएगा। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पूरे अभियान को इलेक्शन मोड में संचालित करने की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने अभियान की प्रभावी निगरानी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद को सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जिले में कल लगेंगे 46.70 लाख पौधे, बहांपुर से होगा भव्य शुभारंभहर दो घंटे पर होगी मॉनिटरिंग वृक्षारोपण अभिया...