रामपुर, अप्रैल 15 -- करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित हो चुका था। मालूम हो कि इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अजीमनगर थाने में 7 माह पहले जीएसटी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। प्रधान सहायक कार्यालय उपयुक्त मुरादाबाद आदित्य प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था सरकार के 8 करोड़ से अधिक के भुगतान में जीएसटी चोरी की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। यह भी पढ़ें- करोड़ों की जीएसटी चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान कुछ फर्म भी हेराफेरी के दायरे में आई थी। पुलिस ने अजीम अहमद, अमन, नवाब अली, नाजिम को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पहले ही कर दी थी। फरार चल रहे अभियुक्त वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.