रामपुर, अप्रैल 3 -- रामपुर। एसपी आवास के पास मंगलवार रात स्कूटी सवार एक युवती की बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट ली थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी है। हाथीखाना चौराहा, बजरिया खानसामा निवासी अनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मार्च की रात करीब आठ से 8:30 बजे के बीच वह अपनी पुत्री के साथ सिविल लाइंस रोड से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने उनकी पुत्री के गले से 10 ग्राम सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता थाने पहुंची, जहां पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.