रामपुर, अप्रैल 25 -- शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा प्रारंभ हो गई है। अभ्यर्थियों को जामा तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में इंट्री दी गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। मालूम हो कि होमगार्ड भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा अनिवार्य की गई है। जिले में इसके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर आज 27 अप्रैल तक लगातार तीन दिन परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक दिन दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 2784 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह भी पढ़ें- लखीमपुर में आज से शुरू होमगार्ड भर्ती परीक्षा इस तरह 16,704 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन की ओर से 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियु...