रामपुर में आंधी-तूफान से अमीन की मौत, 13 घायल, घंटों बिजली गुल
रामपुर, मई 15 -- रामपुर। जनपद में बुधवार की रात आई तेज आंधी ने एक बार फिर जन-जीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवा के दबाव से कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। शहर में कोठीखास बाग में दो मकानों पर पेड़ गिरने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा शाहबाद में एक कार पर पेड़ टूटकर गिर गया। मिलक में बिजली के पोल और पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें उलझकर एक संग्रह अमीन की मौत हो गई। वहीं, सैदनगर और केमरी में अलग-अलग हादसों में 13 लोग घायल हुए हैं। आंधी से शहर में पांच से छह घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, देहात क्षेत्र में दोपहर बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। बुधवार की रात तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कोठीखासबाग में दो मकानों पर पेड़ गिरने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.