रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पूरा हो गया है। अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया जाएगा। मतदाता इन्हें संबंधित बूथ और संबंधित कार्यालयों पर देख सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि अर्हता एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दृष्टिगत अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल को जनपद स्तर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर किया जाएगा। अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत...