बागपत, फरवरी 12 -- बागपत। रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में डीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने बताया कि रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना से अधिवक्ता समुदाय में गहरा रोष है। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि हत्या के दोषियों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.