गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर। जनपद रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में साधारण सभा की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने की, जबकि संचालन मंत्री चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा और भर्त्सना की। विरोध स्वरूप गुरुवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर कार्य बहिष्कार किया। साथ ही निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को भी अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू न किए जाने के विरोध में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार और राजस्व विधिक परिषद से तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इसके अलावा मृतक अधिवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.