मुरादाबाद, फरवरी 12 -- मुरादाबाद। जनपद रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में आज मुरादाबाद के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपेंगे। बीते बुधवार को रामपुर स्थित जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से अधिवक्ता समाज में आक्रोश व्याप्त है। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव कपिल गुप्ता ने बताया कि घटना के विरोध में आज मुरादाबाद में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.