रामपुर, फरवरी 12 -- जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर एक बाबू ने सहकर्मी महिला के अधिवक्ता पति की लाइसेंसी पिस्टल से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। अधिवक्ता अपनी पत्नी के साथ हुई अभद्रता का विरोध करने कार्यालय पहुंचे थे। बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने महिला को भी पिस्टल की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। इस संघर्ष में आरोपी बाबू भी जख्मी हुआ है, जिसे गोली लगने का दावा किया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वारदात के बाद आक्रोशित भीड़ ने जिला अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। उधर, शाम को अधिवक्ता की पत्नी की तहरीर पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और हत्या के मुख्यारोपी बाबू पर केस दर्ज कर लिया गया है। गंज कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड निवासी फारूख अहमद खां अधिवक्ता थे। उनकी पत्नी गौशिया निशा जिला पंचायत में बाबू हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.