रामपुर मंडी में 35 दुकानों के निर्माण का रास्ता साफ, आएगी 2.32 करोड़ रुपये की लागत
रामपुर, मई 19 -- शहर स्थित नवीन मंडी में व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। मंडी समिति की ओर से भेजा गया प्रस्ताव शासन स्तर से पास हो चुका है। अब जल्द ही 2.32 करोड़ रुपये की लागत से 35 नई दुकानों के निर्माण और सड़क-नालियों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंडी समिति में वर्तमान में 144 दुकानें हैं। जगह की कमी के कारण लंबे समय से व्यापारियों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा था। कई आढ़तियों को सीमित जगह में कारोबार करना पड़ रहा था, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा था। नई दुकानों के निर्माण से आढ़तियों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा और मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इसके अलावा मंडी की जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत भी कराई जाएगी। मंडी समिति का कहना है कि इससे किसानों, व्यापारियों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.