रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। बार एसोसिएशन रामपुर के 63 वकीलों पर एल्डर कमेटी ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। उनकी सदस्यता रद करते हुए उनके नाम बार की सूची से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में एल्डर कमेटी की ओर से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव को बकायदा पत्र जारी किया गया है। मालूम हो कि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने हंगामा किया था। आरोप है कि वे नियम विरुद्ध सदस्य बनाए गए थे। क्योंकि, बार के मॉडल बॉयलॉज के अनुसार दो वर्ष की सदस्यता अवधि होनेके बाद वोट का अधिकार मिलता है जबकि, ये अधिवक्तागण नियमों को ताक पर रखकर मतदान करना चाहते थे, इसी को लेकर खासा हंगामा हुआ था। एल्डर कमेटी के चेयरमैन से अभद्रता का भी आरोप है। हालांकि, उस वक्त समझाकर मामला रफा-दफा कर दिया गया था। लेकिन, अब बड़ी कार्रवाई हो गई है।बार एसोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.