रामपुर, मई 4 -- नगर के रामपुर-बाजपुर मुख्य मार्ग पर रोज़ाना लगने वाला जाम लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की मनमानी के चलते हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। चालक सड़कों पर ही वाहन खड़े कर सवारियां बैठाते हैं, जिससे कुछ ही देर में मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी घंटों जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ई-रिक्शा और टेंपो चालक खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर सख्ती से यातायात नियम लागू कराए जाएं और सड़क पर सवारी बैठाने पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि रोजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.