रामपुर बाग से कार चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
बरेली, मार्च 24 -- रामपुर बाग में एक कार से आए चोर घर के बाहर खड़ी दूसरी कार चोरी करके ले गए। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। रामपुर बाग निवासी अर्जुन खंडेलवाल ने पुलिस को बताया कि रविवार रात घर के बाहर खड़ी उनकी क्रेटा कार चोरी हो गई। सोमवार सुबह घर से बाहर आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर सामने आया कि दूसरी क्रेटा कार से आए तीन चोरों ने उनकी कार का शीशा तोड़ा और फिर तड़के 3.40 बजे उसे चोरी करके ले गए हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने रेकी भी की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.