गंगापार, जनवरी 22 -- सिसई सिपाह में चल रहे राणा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए सुपर क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। एक ओर पाक़ीज़ा इलेवन ने सुपर क्वार्टर फाइनल जीतकर दम दिखाया, वहीं सेमीफाइनल में रामपुर बजहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। पहला सुपर क्वार्टर फाइनल मैच पाक़ीज़ा इलेवन और फाफामऊ के बीच खेला गया। फाफामऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 140 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक़ीज़ा इलेवन ने दो गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए तबरेज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाक़ीज़ा इलेवन देलूपुर और रामपुर बजहा के बीच खेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.