गाजीपुर, अप्रैल 8 -- मुहम्मदाबाद। रामपुर-बछलपुर पीपा पुल को बुधवार दोपहर ड्रेजर मशीन के लिए खोला गया, जिससे करीब एक घंटे तक सड़क आवागमन बाधित रहा। इस दौरान यात्रियों को बारिश और समय की परेशानी का सामना करना पड़ा। ड्रेजर मशीन शेरपुर से सुल्तानपुर तट की ओर जा रही थी। केंद्रीय जल मार्ग परिवहन विभाग गंगा में क्रूज और मालवाहक जहाजों के संचालन के लिए नियमित रूप से पीपा पुल खोलकर नावों को पार कराया जाता है। बालू की खुदाई और जल मार्ग सुधार के लिए ट्रेजर मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। पुल खोलने के कारण कुछ समय के लिए सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.