गया, मार्च 16 -- प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजित कुमार ने रामपुर प्राइमरी स्कूल के प्रधान शिक्षक बलिराम दास पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बच्चों के लिए बनाए जाने वाला मध्यान भोजन (एमडीएम) में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया गया है। बीईओ द्वारा थाने में दिए गए लिखित शिकायत में कहा गया है कि प्रधान शिक्षक ने नियमों की अनदेखी करते हुए बच्चों के लिए भोजन गैस की जगह मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी से तैयार कराया गया था। जो बच्चों के बीमार होने की वजह हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रधान शिक्षक के विरुद्ध यह प्राथमिकी शेरघाटी एसडीओ के आदेश पर दर्ज कराई गई है।बता दें कि शनिवार को एमडीएम में खिचड़ी-चोखा खाने के बाद रामपुर प्राइमरी स्कूल के बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। तीन-चार बच्चों की स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई थी। हालांकि इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.