रामपुर, जनवरी 31 -- मुरादाबाद के कारोबारी जफर अली से रंगदारी वसूलने आए आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू को मुठभेड़ में ढेर करने के प्रकरण की जांच अब रामपुर पुलिस करेगी। अभी तक इस मामले की जांच मुरादाबाद में एसआइटी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार कर रहे थे, लेकिन बाद में जांच पर कोई सवाल न खड़ा करे इसके लिए जांच को डीआइजी मुनिराज जी ने रामपुर ट्रांसफर कर दिया है। मालूम हो कि आसिफ उर्फ टिड्डा मूलरूप से गाजियाबाद के भोजपुर स्थित कलछीना का निवासी था। पिता की मृत्यु के बाद उसने मेरठ के रसीद नगर में ठिकाना बनाया और गैंग बनाकर लूटपाट करने लगा था। इसने अपने गिरोह में अपने फुफेरे भाई दीनू निवासी खिवाई को शामिल कर लिया। दोनों ने मिलकर अलीगढ, बुलंदशहर, हापड़े, मुरादाबाद, सहारनपुर, उत्तराखण्ड, दिल्ली, हरियाणा राज्यों में वारदात को अंजाम दिया था। इन पर हत्या, लुट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.