रामपुर पीपा पुल से आवागमन हो गया बहाल
भदोही, मई 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुल पर शुक्रवार को आवागमन बहाल हो गया। इससे मिर्जापुर आवागमन करने वालों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि बुधवार की सायंकाल आंधी-तूफान की चपेट में आ जाने से पुल दो भाग में बट गया था। जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। पुल पर आवागमन बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और गंगा पार करने के लिए स्टीमर का सहारा लेना पड़ रहा था। बुधवार से बंद पीपा पुल को दुरुस्त कर आवागमन बहाल करने मे कर्मचारी जुट गए थे। यह भी पढ़ें- सिंधोरा घाट पुल से रविवार को शुरू हो सकता है आवागमन दो भाग में बटे पुल को जोड़ने के बाद शुक्रवार को अथक प्रयास कर आवागमन बहाल कर दिया। पुल पर आवागमन चालू हो जाने से गंगा पार आने-जाने वाले स्थानीय लोगों, किसानों और व्यापारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.