भागलपुर, जनवरी 14 -- रामसुंदर इंटर स्तरीय विद्यालय, रामपुर के खेल मैदान में चल रहे पटेल चैलेंज ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को रामपुर पंचायत और बरारी पंचायत की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें रामपुर पंचायत की टीम ने बरारी पंचायत को दो विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर रामपुर पंचायत ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बरारी पंचायत की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर पंचायत की टीम ने 12.3 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और दो विकेट से जीत दर्ज की। रामपुर पंचायत के निमेष गोलू को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके। मैच में अंपायर की भूमिका दीपक कुमार मेंडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.