रामपुर निवासी नीरज कुमार की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा, अप्रैल 9 -- पथरगामा (गोड्डा)। रामपुर निवासी नीरज कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार नीरज कुछ दिन पहले ही बीएड की परीक्षा देकर ग्वालियर से लौटा था। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था, जिसे लेकर नीरज के परिजनों ने पहले भी थाने में आवेदन दिया था और पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही थी। घटना की रात लगभग 12:00 बजे, मुख्य आरोपी ने खुद 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में कोई व्यक्ति घुस गया है, जिसे उन्होंने पकड़ रखा है। सूचना मिलने पर पथरगामा पुलिस मौके पर पहुंची और नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।दम तोड़ने से पहले नीरज ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे हथौड़े से पीटा गया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए थे। पुलिस ने मौके से रस्सी बरामद कर ली है। पथरगामा पुलिस के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.