अररिया, मार्च 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर उत्तर में रविवार सुबह अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर माफिया ने हमला कर दिया। माफियाओं ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर जमकर बांस-पत्थर बरसाए, जिसमें एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके से एक ट्रैक्टर जब्त करते हुए उसके चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय रामपुर उत्तर स्थित जेबीसी नहर में अवैध खनन की सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही खनन में लगे माफियाओं ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस जवान मनोज कुमार विश्वास पिता सूर्यनंद विश्वास जो गिदवास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.