कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने भूमि विवादों के समाधान अभियान के अंतर्गत सोमवार को ग्राम रामपुर धमावा में कैंप लगाकर शिकायतें सुनीं। इसके बाद राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के सहयोग से आठ शिकायतों का त्वरित समाधान कराया। उन्होंने गांव स्थित बंजर खाते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इसके अलावा एक पट्टे की भूमि पर कब्जे की शिकायत मिली। मौका मुआयना कर तत्काल निस्तारण करा दिया। मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...