गंगापार, मई 8 -- क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। चौराहे पर घंटों लगने वाले जाम से राहगीरों, स्कूली छात्रों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तिराहे पर बना पुलिस बूथ अधिकांश समय खाली पड़ा रहता है, जिससे यातायात नियंत्रण पूरी तरह प्रभावित है। वाहन चालक मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर रहे हैं और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...