मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- रामपुर तिराहा कांड से जुडे सरकार बनाम ब्रज किशोर मामले में बचाव पक्ष ने अपनी बहस की। वही सरकार बनाम एसपी मिश्रा मामले में सुनवाई नही हुई। दोनों मामलो में सुनवाई के लिए 27 फरवरी नियत की है। एक अक्टूबर 1994 की रात को पृथक राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को रामपुर तिराहा के निकट रोक लिया गया था। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने आंदोलनकारियों पर फायरिंग की थी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। महिला आंदोलनकारियों के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। इस मामले में सीबीआइ की ओर से हाई कोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सरकार बनाम ब्रज किशोर मामले में बचाव पक्ष ने अपनी बहस की। जबकि सरकार बनाम एसपी मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.