रामपुर तिराहाकांड: सजा पाए तीनों पुलिसकर्मियों ने दाखिल की जमानत, सेशन कोर्ट में अपील की तैयारी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरनगर सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर मामले में बुधवार को सजा पाए तीनों आरोपियों ने कोर्ट में अपने जमानते दाखिल कर दी है। प्रत्येक आरोपी ने 25-25 हजार के दो-दो जमानती दाखिल किए है। उनके अधिवक्ता ने सजा को चुनौती देने के लिए सेशन कोर्ट में अपील करने की तैयारी शुरु कर दी है।रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर मामले में हाईकोर्ट द्वारा नामित विशेष विशेष मिजस्ट्रेट एवं एसीजेम प्रथम देवेन्द्र सिंह फौजदार ने तत्कालीन झिंझाना थाना प्रभारी ब्रजकिशोर, उनके हमराह रहे अनिल कुमार व उमेश कुमार को आंदोलनकारियों से फर्जी हथियार बरामदगी मामले में डेढ़-डेढ़ साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों पर 21-21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। मंगलवार को कोर्ट ने तीनों आरोपियों को उनकी याजना पर पर्सनल बॉड पर रिहा कर दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.