मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में फैसले के लिए कोर्ट ने 15 मई की तिथि नियत की है। मामले की सुनवाई एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में चल रही है। मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपी है, जबकि एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है।एक अक्टूबर 1994 की रात पृथक राज्य की मांग के उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। जहां पुलिस का आंदोलनकारियों से टकराव हो गया। पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने आंदोलनकारियों से फर्जी हथियार बरामदगी दिखाए जाने के मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.