मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- रामपुर तिराहाकांड से जुडे सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में पत्रावली की फोटो कापी पर सुनवाई का अवसर दिया है। मामले में सुनवाई 4 फरवरी को होगी। वहीं सरकार बनाम ब्रज किशोर मामले में कोर्ट में बचाव पक्ष ने अपनी बहस जारी रखी। सरकार बनाम एसपी मिश्रा मामले में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 6 फरवरी की तिथि नियत की गयी है। गत एक अक्टूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। यहां उनका पुलिस से टकराव हो गया था। जिसमे पुलिस पर महिलाओं से छेडछाड व दुष्कर्म के आरोप लगे थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले में सीबीआई की तरफ से सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.