मुजफ्फर नगर, नवम्बर 21 -- रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम ब्रज किशोर मामले में बचाव पक्ष ने कोर्ट में अपनी बहस की, जबकि सरकार बनाम एसपी मिश्रा मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने दोनों मामलो में सुनवाई के लिए 28 नवम्बर की तिथि नियत की है। एक अक्तूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली से उत्तराखंड जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे रोक लिया था। जिसके बाद पुलिस का आंदोलनकारियों से टकराव हो गया। मामले में सीबीआई की तरफ से सात मामले दर्ज किए गए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग आर्य ने बताया कि गुरुवार को सरकार बनाम ब्रज किशोर मामले में बचाव पक्ष ने कोर्ट में अपनी बहस की। जबकि सरकार बनाम एसपी मिश्रा में कोई सुनवाई नहीं हुई। दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 28 नवम्बर की तिथि नियत की गयी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.