लखीसराय, अप्रैल 12 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। रामपुर डुमरा जंक्शन, बड़हिया और अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण शनिवार को रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। ट्रेनों के रूट बदलने और कई मेमू सेवाओं के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, पटना से खुलने वाली कई ट्रेनों को गया रूट से होकर लखीसराय लाया गया। वहीं देवघर-पटना मेमू पैसेंजर को शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ रेलखंड से चलाया गया। इस तकनीकी कार्य का सबसे ज्यादा असर दैनिक यात्रियों पर पड़ा। किऊल और मोकामा के बीच चलने वाली सभी अप-डाउन मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जिससे हजारों लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। शनिवार को बड़हिया, मोकामा और लखीसराय स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ ...