रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। रामपुर डिपो परिसर के पास पड़ी भूमि पर परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज वर्कशॉप का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को परिवहन विभाग की ओर से चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। नए वर्कशॉप के बाद कर्मचारियों को जलभराव के बीच जर्जर इमारत में काम नहीं करना पड़ेगा। रामपुर रोडवेज डिपो में मौजूदा समय में 108 रोडवेज बसें संचालित हैं और यह बसें लंबी दूरी तय कर लोगों को बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, आगरा समेत अन्य जिलों में सफर कराती हैं। इन बसों के रखरखाव के लिए अलग से वर्कशाप बनी हुई है जो कि रोडवेज की जमीन पर है। यह इतनी जर्जर हो चुकी है कि इसमें फोरमैन से लेकर कर्मचारियों के बैठने में भी दिक्कत होती है। मेन गेट पर बारिश होने पर तलैया बन जाता है। इससे निजात पाने के लिए परिवहन निगम ने कुछ समय पहले रामपुर रोडवेज का वर्कशाप बनाने ...