रामपुर चौक के पास तीन दुकानों में भीषण अगलगी, पांच लाख से अधिक की क्षति
मधुबनी, मई 27 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चौक के पास बीती रात अचानक लगी आग में तीन दुकानों के जलकर राख होने से 50 हजार नकद सहित पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 35 लाख रुपये का नुकसानआग लगने की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार अगलगी की इस घटना में लाल बाबू साह की जेनरल स्टोर, घूरन राय की चाय नाश्ते की एवं महेश्वर शर्मा की दवा दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। दुकानों में रखे किराना सामान, फर्नीचर, नकद राशि एवं अन्य आवश्यक सामग्री आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि देर रात अचानक आग की लपटें उठते देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.