रामपुर चैलेंजर ने रामपुर टाइटन को 38 रनों से हराया
रामपुर, अप्रैल 4 -- रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बमनपुरी स्टेडियम में रामपुर सुपर क्रिकेट लीग का आयोजन चल रहा है। लीग के पांचवें दिन पहला मैच रामपुर टाइटन और रामपुर चैलेंजर की टीम के बीच खेला गया। रामपुर चैलेंजर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में 196 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वही दूसरे छोर से रामपुर टाइटन की टीम 24 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रामपुर चैलेंजर की टीम ने 38 रनों से मुकाबलें में जीत हासिल की। लीग का दूसरा मैच रामपुर मवेरिक्स एवं रामपुर वारियर्स की टीम के बीच खेला गया। रामपुर मवेरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 25 ओवर में 193 रन बनाएं वही दूसरे छोर से स्कोर का पीछा करने उतरी रामपुर वॉरियर्स की टीम 182 रनों पर ही सिमट गई। रामपुर मवेरिक्स की टीम ने मैच में 11 रनों से जीत दर्ज की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.