जहानाबाद, अप्रैल 14 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय गांव में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता चंदन कुमार ने की, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के उपरांत अंबेडकर चौक से एक भव्य जुलूस निकाला गया, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: चौक पर आकर समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- डिलारी में बाबा साहेब की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा जुलूस में शामिल लोग बाबा साहब के विच...