रामपुर, अप्रैल 4 -- रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बमनपुरी स्टेडियम में रामपुर सुपर क्रिकेट लीग का आयोजन चल रहा है। लीग के पांचेवें दिन का मैच रामपुर ग्लैडेटर्स एवं रामपुर रॉयल के मध्य खेला गया। रामपुर ग्लैडेटर्स टीम के कप्तान आयुष गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए139 रन बनाएं। वही दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करते हुए रामपुर रॉयल की टीम 123 रनों पर ही ढेर हो गई। रामपुर ग्लैडेटर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 रनों से मैच में जीत हासिल की। मैच में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड शांतनु को मिला। इस मौके पर रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.