रामपुर गोलीकांड में मृतक सिकंदर चौधरी के परिजनों प्रशासन ने पहुंचाई सहायता
पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के मेला टांडी टोला में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मृत सिकंदर चौधरी के परिजनों से रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात की और आर्थिक सहायता एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। चैनपुर अंचल कार्यालय की ओर से मृतक के परिवार को 50 किलोग्राम चावल तथा 10 हजार रुपये नगद सहायता राशि दी गई। अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। चैनपुर के अंचल निरीक्षक (सीआई) चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि मृतक का मृत्युप्रमाण पत्र शीघ्र जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रामपुर गोलीकांड में 17 नामजद समेत 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज इसके बाद परिवार को विधवा पेंशन, अंबेडकर आवास, राशन कार्ड, पारिवारिक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.